सारण में एक मकान की छत ढहने से परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Bihar News: 5 members of a family died after the roof of a house collapsed in Saran.

Bihar News: बिहार के सारण जिले में एक मकान की छत ढह जाने से तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार यानी की आज 10 नवंबर को यह जानकारी दी।  Bihar News

Read Also: Kolkata: किशोरी के यौन शोषण के आरोपियों को मृत्युदंड की मांग को लेकर मार्च

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार 9 नवंबर की रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर घटी। घटना के वक्त ये सभी लोग अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस गांव स्थित अपने घर में सो रहे थे। सारण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने सोमवार को ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि छत ढह जाने की घटना में तीन बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मलबे से शवों को निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है।  Bihar News

Read Also: मुजफ्फरनगर में छात्र ने खुद को आग लगाकर दी जान, पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

स्थानीय लोगों ने दावा किया कि घर 30 साल से भी अधिक पुराना था और उसकी हालत काफी खराब हो गई थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने के लिए घटना से जुड़े सभी दस्तावेज संबंधित जिला प्रशासन को भेज दिए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *