Bigg Boss: कुनिका और फरहाना भट्ट ने काम से किया किनारा, फूट-फूटकर रोये मृदुल तिवारी

Bigg Boss: बिग बॉस 19’ का नया एपिसोड इमोशंस और टकराव से भरपूर रहा। घर के कप्तान मृदुल तिवारी की आंखों से आंसू छलक पड़े, जब सह-प्रतियोगी कुनिका सदानंद, फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल ने घर की ड्यूटी करने से इनकार कर दिया।विवाद तब शुरू हुआ जब मृदुल ने कप्तान के रूप में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को डायरेक्ट नॉमिनेशन से बचाने का फैसला किया, जिसके चलते बाकी सभी कंटेस्टेंट्स इस हफ्ते के लिए नॉमिनेट हो गए। इस फैसले से कुनिका और तान्या खास तौर पर नाराज दिखीं और अपने कामों से किनारा कर लिया, जिससे घर का माहौल गर्मा गया।Bigg Boss:

Read Also- Muzaffarpur: बिहार चुनाव में सियासी हलचल तेज, राहुल गांधी ने CM नीतीश पर लगाया गंभीर आरोप

तनाव के बावजूद मृदुल ने स्थिति को शांतिपूर्वक संभालने की कोशिश की और खुद ही सारे काम करने लगे। इस दौरान उनके दोस्त अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, गौरव खन्ना और अभिषेक बजाज उनके समर्थन में खड़े नजर आए।लेटेस्ट प्रोमो में मृदुल भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए और फूट-फूटकर रो पड़े।उन्होंने कहा, “इन लोगों ने मुझे दो-तीन दिन में इतना कमजोर कर दिया है। मैं सुबह उठकर गार्डन, बेडरूम, बर्तन सब साफ करता हूं, फिर भी कहते हैं कि कमजोर इंसान को कप्तानी दे दी।”Bigg Boss:

Read Also- Sugar Exports: सरकार चीनी निर्यात की अनुमति दे सकती है, एथनॉल के कम उपयोग से अधिशेष बढ़ा

मृदुल ने ये भी बताया कि उन्होंने कुनिका से हाथ जोड़कर बात न बढ़ाने की गुजारिश की थी।वहीं मामला तब और बिगड़ गया जब मालती चाहर के एक कथित आपत्तिजनक कमेंट को लेकर फरहाना ने गलतफहमी में मृदुल पर निशाना साधा। दोनों के बीच जमकर बहस हुई।एपिसोड के अंत में मालती चाहर और शहबाज बदेशाह को मृदुल को दिलासा देते देखा गया, जबकि अभिषेक बजाज और प्रणीत मोरे ने फरहाना को उसके व्यवहार के लिए टोका।अभिषेक ने सवाल किया, “क्या मृदुल ने कभी तुम्हारी कप्तानी में ऐसा बर्ताव किया था?”Bigg Boss:

वहीं प्रणीत ने फरहाना से कहा, “तुझे कोई इमोशन फील नहीं होते है क्या?सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस 19, कलर्स टीवी पर रोजाना रात 10:30 बजे प्रसारित होता है और जियो सिनेमा पर रात नौ बजे स्ट्रीम होता है।एलिमिनेट होने के बाद घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, शहबाज बदेशाह, अभिषेक बजाज, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे, फरहाना भट्ट, मालती चाहर और नीलम गिरी बचे हुए हैं।Bigg Boss:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *