BJP: दिल्ली में महिला जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट से मिले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, दिए बड़े बयान

BJP:

BJP: दिल्ली का हरियाणा भवन सियासी हलचल का केंद्र बना रहा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महिला पत्रकारों के एक समूह से मुलाकात की। इस अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने न सिर्फ हरियाणा के विकास का रोडमैप सामने रखा, बल्कि पंजाब चुनाव, राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी पर जमकर शब्दबाण चलाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली के हरियाणा भवन में महिला पत्रकारों के एक समूह से मुलाकात की है। BJP:

Read Also- Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे

बातचीत की शुरुआत करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने गर्व से हरियाणा में सुधरते लिंगानुपात का जिक्र किया।सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान का असर है कि आज हरियाणा की 10 से 12 पंचायतें ऐसी हैं जहाँ बेटों से ज्यादा बेटियों की संख्या है।इसके अलावा ड्रोन दीदी अभियान का जिक्र करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा कि सिरसा, झज्जर और भिवानी जैसे इलाकों में गिरते वाटर लेवल को सुधारने और किसानों को प्राकृतिक खेती की तरफ मोड़ने के लिए सरकार लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। BJP:

Read Also-  दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा जिमखाना क्लब मामला, केंद्र के आदेश के मंगलवार को होगी सुनवाई

पड़ोसी राज्य पंजाब को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इस बार बीजेपी को लाने का मन बना चुकी है और पार्टी वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी को घेरते हुए उन्होंने महिलाओं के मुद्दे पर बड़ा हमला बोला।सीएम नायब सैनी ने कहा कि​”हम हरियाणा में महिलाओं को ₹2100 महीना दे रहे हैं और कम आय वाले परिवारों को ₹500 में रसोई गैस सिलेंडर। लेकिन पंजाब में महिलाओं को ₹1000 देने का वादा करने वालों ने आज तक एक भी महिला को फूटी कौड़ी नहीं दी।BJP:

वही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जाट समाज की तारीफ करते हुए कहा कि देश के विकास में जाटों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। व्यक्ति विशेष गलत हो सकता है, लेकिन पूरा समाज कभी गलत नहीं होता। वहीं, गुरुग्राम के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि गुरुग्राम दुनिया का उभरता हुआ शहर है। पिछली बार की वाटर लॉगिंग की समस्या को दूर करने के लिए सभी नालों की सफाई करा दी गई है और वाटर हार्वेस्टिंग पर काम चल रहा है। मुनक से सीधे गुरुग्राम और वहां से नूंह तक पीने के पानी का इंतजाम किया गया है।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने संविधान के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए राहुल गांधी की समझ पर सवाल उठाए और उन्हें ‘ज्योतिषी’ तक कह डाला। BJP:

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि ​”पता नहीं राहुल गांधी को स्क्रिप्ट कौन लिखकर देता है! वो कभी कहते हैं भूकंप आएगा, कभी कहते हैं धरती हिल जाएगी।क्या 1975 की इमरजेंसी, 1984 के सिख दंगे, नक्सलवाद और बोडो आंदोलन के समय संविधान खतरे में नहीं था? कांग्रेस के समय तो संविधान को खत्म ही कर दिया गया था। आज पीएम मोदी संविधान को मजबूत कर रहे हैं।”निशाने पर सिर्फ कांग्रेस नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी भी रही।BJP:BJP:

अरविंद केजरीवाल के पुराने वादों को याद दिलाते हुए सीएम सैनी ने कहा कि गाड़ी, बंगला और चुनाव न लड़ने की कसम खाने वाले आज कहाँ खड़े हैं? सीएम सैनी ने चुटकी लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और ‘काकरोच’ पार्टी दोनों की आयु बेहद कम है। केजरीवाल ने जब हरियाणा के पानी को जहरीला बताया था, क्या तब संविधान को खतरा नहीं हुआ था?साफ़ है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक तरफ जहाँ अपनी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और बुनियादी ढांचे के विकास का रिपोर्ट कार्ड पेश किया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के हर नैरेटिव को पूरी तरह से ध्वस्त करने की कोशिश की है।B JP:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *