USA: दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत के माध्यम से लाइव फोन पर जुड़े राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का 250वां स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए वे प्रधानमंत्री मोदी की विशेष रूप से सराहना करना चाहते हैं।ट्रंप ने अपना दिल खोलकर कहा, “भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है।” उन्होंने दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की भरपूर प्रशंसा की।USA:
Read Also- Fuel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से मचा हाहाकार, राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी भारत दौरे पर है वही भारत और अमेरिका के बीच व्यापार, रक्षा और टेक्नोलॉजी क्षेत्र में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। दोनों नेताओं के बीच पिछले वर्षों में व्यक्तिगत स्तर पर भी गर्मजोशी भरा रिश्ता रहा है। USA:
Read Also- Jammu & Kashmir : NIA ने श्रीनगर और शोपियां में दारुल उलूम सहित कई जगह छापे मारे
बहरहाल जून में फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी-ट्रंप की संभावित मुलाकात से पहले ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका संबंधों की मजबूती का नया संकेत माना जा रहा है।USA:
