BJP अध्यक्ष अन्नामलाई को पुलिस ने लिया हिरासत में, कोयंबटूर कर रहे प्रदर्शन

BJP

BJP:  तमिलनाडु के कोयंबटूर में BJP ने शुक्रवार को ‘आतंकवादी के महिमामंडन’ की निंदा करते हुए ‘काला दिवस जुलूस’ निकाला। हालांकि, इस दौरान पुलिस ने पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई और हिंदू संगठनों के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया लेकिन शुक्रवार देर रात अन्नामलाई को हिरासत से रिहा कर दिया गया।

Read Also: भारत ने बांग्लादेश सरकार के सहयोगी की टिप्पणियों पर ढाका के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया

बता दें कि, राज्य सरकार पर ‘कोयंबटूर बम विस्फोट आतंकवादियों’ का समर्थन करने का आरोप लगाने वाले बैनर लेकर जुलूस में शामिल हुए BJP कार्यकर्ताओं और हिंदू मुन्नानी समेत RSS संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया गया। राज्य सरकार की तरफ से प्रतिबंधित अल-उम्मा के संस्थापक एसए बाशा के ‘अंतिम संस्कार जुलूस’ को पुलिस सुरक्षा के साथ कुछ दिन पहले अनुमति देने पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आलोचना की।

Read Also: MSP: डल्लेवाल ने SC को लिखा पत्र, केंद्र को मांगें स्वीकार करने का निर्देश देने की अपील की

1998 के बम विस्फोट मामले में दोषियों में से एक एस.ए. बाशा की पैरोल पर उम्र संबंधी बीमारी के कारण मौत हो गई थी। वहीं बीजेपी की रैली पर पुलिस ने कहा कि बीजेपी को रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी और इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *