बीजेपी केवल राजनैतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे को उठाती है – दिनेश गुंडू राव

Karnataka Minister Dinesh Gundurao

Karnataka Minister Dinesh Gundurao: कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े सेक्स स्कैंडल मामले पर चुप्पी साधने के लिए बीजेपी नेताओं पर टिप्पणी की।उन्होंने पीटीआई से से कहा कि आज बीजेपी नेता अमित शाह हुबली में हैं। कल प्रधानमंत्री यहां थे। उन्होंने इस भयावह घटना पर एक भी शब्द नहीं बोला है।राव ने कहा कि वो निंदा की जगह उसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। वे केवल राजनैतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे का समर्थन करते हैं।जेडीएस ने मंगलवार को अपने हासन सांसद प्रज्वल रेवन्ना को कथित सेक्स स्कैंडल मामले में तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है।ये एक्शन हुबली में हुई पार्टी कोर कमेटी की बैठक के बाद हुआ।

Read Also: मंगल ग्रह पर ‘मकड़ियों की फौज’! ESA की इस तस्वीर ने दुनिया को किया हैरान

“आज बीजेपी नेता अमित शाह हुबली में हैं। कल, प्रधानमंत्री यहां थे और उन्होंने इस भयावह घटना पर एक भी शब्द नहीं बोला है, जिसमें उनकी सहयोगी पार्टी के उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना शामिल हैं। निंदा का एक भी बयान नहीं। इसके बजाय, वे इसका बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं। वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए महिलाओं के मुद्दे को उठाते हैं। उन्हें नेहा हिरेमथ की भी कोई चिंता नहीं है। उन्हें वास्तव में उसकी मौत की कोई चिंता नहीं है, क्योंकि उनके शव का इस्तेमाल कर वोट बटोरने हैं, इसलिए वे वहां जा रहे हैं। आज अमित शाह वहां जा रहे हैं।”

Read also- Khandwa Train Accident- बिना इंजन के ही चल पड़ी मालगाड़ी,5 डिब्बे पटरी से उतरे

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *