राज बब्बर को गुरुग्राम से आनंद शर्मा को कांगड़ा से मिला टिकट -कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट

Congress Candidate List

Congress Candidate List: कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एक और लिस्ट जारी कर दी है । इस लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने अमेठी और रायबरेली के उम्मीदवार के नाम की ऐलान नहीं किया है। फिलहाल अभी भी अमेठी-रायबरेली  की सीट पर पर सस्पेंस बरकरार है। कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा (Anand Sharma) को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है वहीं  पार्टी ने  उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को हरियाणा के गुड़गांव से लोकसभा का  टिकट दिया है.

Read also- Patanjali Products: पतंजलि को बड़ा झटका, दिव्य फार्मेसी के10 प्रोडक्ट का मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस निलंबित

कांग्रेस ने 30 अप्रैल को दिल्ली से सटे गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने राज बब्बर को मैदान में उतारा है। बता दे कि अभी तक यूपी  की राजनीति में सक्रिय रहे राज बब्बर पहली बार हरियाणा में अपना राजनीतिक भाग्य आजमाने जा रहे हैं. उन्हें हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का करीबी माना जाता है. हिमाचल प्रदेश की सभी चार लोकसभा सीट के लिए एक जून और हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए 25 मई को मतदान होगा. मतगणना का परिणाम  चार जून को  घोषित किया जाएगा ।

Read also- ZiaurRahman Burke case -भड़काऊ भाषण देने के लिए SP उम्मीदवार पर केस दर्ज

कांग्रेस की  जारी की गई सूची के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सतपाल रायजादा को टिकट मिला है । जो सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को चुनौती देंगे। रायजादा ऊना से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भूषण पाटिल को उम्मीदवार बनाया है। पाटिल कांग्रेस की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *