देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़, 3 विदेशी और 2 भारतीय नागरिक समेत 5 गिरफ्तार

Delhi news live: 3 विदेशी और 2 भारतीय नागरिक समेत 5 गिरफ्तार | Delhi news,

नई दिल्ली, (अनमोल कुमार सैनी): दिल्ली क्राइम ब्रांच की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे देह व्यापार के एक गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अपराधियों के चंगुल से कुल 10 विदेशी लड़कियों को छुड़ाया है, पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिसमे 3 विदेशी नागरिक हैं जबकि 2 भारतीय नागरिक हैं। Delhi news live, 

यह गोरखधंधा दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में चलाया जा रहा था जहां दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रेड करते हुए देह व्यापार के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि इन विदेशी लड़कियों से देह व्यापार करवाया जा रहा था. गैंग को दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर से ऑपरेट किया जा रहा था. Delhi news live, 

मिली जानकारी के मुताबिक, तुर्कमेनिस्तान का दम्पत्ति जोड़ा इस पूरे रैकेट को चला रहा था, जबकि तुर्कमेनिस्तान का ही एक अन्य व्यक्ति लड़कियों को भारत लेकर आता था, वहीं जो लोग रेड के दौरान पकड़े गए उनमें से 2 अन्य भारतीय एजेंट का काम करते थे। बता दें कि, लगभग 1 महीने पहले दिल्ली पुलिस को रैकेट की जानकारी मिली थी इसके बाद पुलिस ने यहां फर्जी ग्राहक भेज कर मालवीय नगर इलाके के एक फ्लैट में छापेमारी की और मौके से 10 लड़कियों को बचाया जबकि 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपी के पास से पासपोर्ट और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। Delhi news live, 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv

Delhi news live, 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *