Bollywood: अभिनेता अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को होगी रिलीज

Bollywood:

Bollywood: अगस्त्य नंदा अभिनीत फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी।दिनेश विजन की निर्माता कंपनी ‘मैडॉक फिल्म्स’ द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है।इसकी कहानी राघवन ने अरिजीत बिस्वास और पूजा लद्धा सूरती के साथ मिलकर लिखी है।फिल्म के निर्माताओं ने ‘इंस्टाग्राम’ पर फिल्म के पोस्टर के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रिलीज की तारीख घोषित की। Bollywood: 

Read Also: WomensCricketWorldCup: भारत ने जीता खिताब, 52 साल बाद सपना हुआ पूरा

पोस्ट में लिखा है, “25 दिसंबर को बहादुरी सिनेमाघरों की ओर कदम बढ़ाएगी। देखें भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी।”अगस्त्य नंदा ने 2023 में ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हुई जोया अख्तर की “द आर्चीज” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।अगस्त्य नंदा ‘इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की आयु में शहीद हुए थे। Bollywood: 

Read Also: WomensCricketWorldCup: भारत ने जीता खिताब, 52 साल बाद सपना हुआ पूरा

खेत्रपाल साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *