Bollywood: पड़ोसियों ने शाहरुख खान को जन्मदिन पर किया याद; बताया खुशमिजाज, मिलनसार और मददगार

Bollywood: साल के 11वें महीने का दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के ‘रोमांस किंग’ माने जाने वाले शाहरुख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। दो नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख एसडीए, हौज खास में अपने परिवार के साथ फ्लैट नंबर 223 में रहते थे।शाहरुख के जन्मदिन पर दिल्ली के उनके पुराने पड़ोसियों ने उन्हें एक मिलनसार लड़के के तौर पर याद किया।सुपरस्टार के 60वें जन्मदिन पर, पीटीआई वीडियो ने फ्लैट नंबर 222 में रहने वाले उनके तत्कालीन पड़ोसियों से बात की।Bollywood:

Read also- Punjab: वाहनों की जांच के कारण अखबार वितरण में देरी, विपक्ष ने मीडिया पर हमले का लगाया आरोप

शाहरुख के बचपन के दोस्त जॉर्ज और मार्क टोपो ने कहा, ‘‘वह शुरू से ही अलग थे।’’मार्क ने कहा, “उनकी मौजूदगी में कुछ खास बात थी। उनकी आभा ऐसी थी जो उन्हें दूसरों से अलग करती थी। वह बहुत मददगार थे, हमेशा ऊर्जा से भरे रहते थे और खेलों में भी बेहतरीन थे।”उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख के नेतृत्व के गुण बचपन से ही साफ नजर आते थे।Bollywood:

Read also- जयपुर में दर्दनाक हादसा, निजी स्कूल की चौथी मंजिल से कूदी 9 वर्षीय छात्रा, मौत से मचा हड़कंप

जॉर्ज के बेटे क्रिस, जो अपने पिता के मशहूर दोस्त के किस्से सुनते हुए बड़े हुए हैं, गर्व से खुद को शाहरुख खान का सबसे बड़ा प्रशंसक बताते हैं।उन्होंने कहा, “मैं उसी स्कूल में पढ़ा हूं जहां शाहरुख अंकल पढ़ते थे। यहां तक कि मेरी गाड़ी का नंबर भी उनके जैसा ही है।“Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *