Bollywood: बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने उड़ाया गर्दा, 1,088 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की

Bollywood: आदित्य धर की फिल्म ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ ने रिलीज के पहले सप्ताह में ही वैश्विक स्तर पर 1,088 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिससे ये भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बन गई है।जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज के अनुसार, रणवीर सिंह अभिनीत इस थ्रिलर फिल्म ने रिलीज होने के आठवें दिन तक भारत में 814 करोड़ रुपये और विदेशों में 274 करोड़ रुपये का सकल राजस्व अर्जित किया।फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि ‘‘धुरंधर: द रिवेंज’’ ने अपने पहले सप्ताह के हर दिन रिकॉर्ड कमाई की है।Bollywood:

Read Also: MP: ग्वालियर में तेज रफ्तार SUV के ऑटोरिक्शा से टकराने से 5 लोगों की हुई मौत, 4 घायल

फिल्म निर्माताओं ने कहा, ‘‘ब्लॉकबस्टर ‘धुरंधर’ की सीक्वल ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये तक सबसे तेज पहुंचने, रिलीज के पहले सप्ताहांत में सबसे ज्यादा कमाई करने और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए वैश्विक स्तर पर अब तक सप्ताह के दिनों में शानदार कमाई के नए रिकॉर्ड स्थापित कर रही है।’फिल्म ने पहले चार दिनों में वैश्विक स्तर पर 761 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की रफ्तार सप्ताह के दिनों में भी बरकरार रही और इसने भारत में सोमवार को 64 करोड़ रुपये, मंगलवार को 58 करोड़ रुपये, बुधवार को 49 करोड़ रुपये और गुरुवार को 53 करोड़ रुपये की कमाई की।Bollywood: 

Read Also: MP: ग्वालियर में तेज रफ्तार SUV के ऑटोरिक्शा से टकराने से 5 लोगों की हुई मौत, 4 घायल

ये फिल्म एक ही भाषा में एक दिन में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय फिल्म भी बन गई।आदित्य धर की 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘‘धुरंधर’’ की अगली कड़ी ये फिल्म 19 मार्च को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई।इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी मुख्य भूमिका में हैं।Bollywood: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *