बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी: बारिश ने फिर खेल बिगाड़ा, तीसरा टेस्ट भी हुआ ड्रॉ

Border Gavaskar Trophy:

Border Gavaskar Trophy: खराब मौसम की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया। पांचवें दिन रुक-रुक कर बारिश के कारण ज्यादातर समय खेल नहीं हो पाया, जिससे पांच मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर हो गई। दिन की शुरुआत नौ विकेट पर 252 रन से करने के बाद भारतीय टीम ने 24 गेंदों पर बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में 260 रन पर ऑल आउट हो गयी।

Read also-मुंबई में दर्दनाक हादसा, नाव पलटने से 13 लोगों की मौत… रेस्क्यू जारी

सुबह के ज्यादातर सत्र बारिश की भेंट चढ़ने के बाद, मैच को नतीजे तक पहुंचने के लिए दिन में सीमित समय बचा था। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पूरी ताकत से खेलते हुए 18 ओवर में सात विकेट पर 89 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इससे भारत को 275 रन के लक्ष्य का पीछा करने के लिए कम से कम 54 ओवर मिले।

Read also-अंतरिक्ष में भारत की उड़ान, गगनयान ने मानवरहित उड़ान के लिए Lvm3 की असेंबली शुरू की

खराब रोशनी और बारिश के कारण जल्द ही चाय ब्रेक लेना पड़ा, तब भारत ने 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए थे। समय बीतने के साथ बारिश तेज होती गई और इसके बाद कोई खेल संभव नहीं हो सका।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *