Samsung Galaxy S26 सीरीज हुई 25 हजार रुपये तक महंगी, Ultra 2 लाख के पार; देखें नई कीमतें

Samsung

Samsung Galaxy S26 सीरीज के सभी वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। Galaxy S26 की कीमत अब 1,02,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि Galaxy S26 Ultra का 1TB मॉडल 2,14,999 रुपये में पहुंच गया है।

Tech Desk : Samsung Galaxy S26 सीरीज खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए कीमतों को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। भारत में Galaxy S26, Galaxy S26+ और Galaxy S26 Ultra के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। Samsung ने फरवरी 2026 में Galaxy S26 सीरीज को भारत में लॉन्च किया था। उस समय Galaxy S26 की शुरुआती कीमत 87,999 रुपये, Galaxy S26+ की 1,19,999 रुपये और Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये रखी गई थी।Samsung

Galaxy S26 की नई कीमत
Galaxy S26 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 1,02,999 रुपये बताई गई है। इसकी शुरुआती कीमत 87,999 रुपये थी। यानी इस वेरिएंट की कीमत में 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,07,999 रुपये से बढ़कर 1,22,999 रुपये हो गई है। इस मॉडल पर भी 15,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
Galaxy S26+ भी हुआ महंगा
Galaxy S26+ के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमत 1,34,999 रुपये बताई गई है। यह फोन 1,19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। यानी इसकी कीमत 15,000 रुपये बढ़ी है। 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,39,999 रुपये से बढ़कर 1,54,999 रुपये हो गई है।

Galaxy S26 Ultra की कीमत 2 लाख के पार
Galaxy S26 Ultra के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,39,999 रुपये से बढ़कर 1,54,999 रुपये बताई गई है। वहीं 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये से बढ़कर 1,74,999 रुपये हो गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Galaxy S26 Ultra के टॉप मॉडल में हुई है। 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वाले इस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,89,999 रुपये थी, जो अब 2,14,999 रुपये बताई गई है। यानी ग्राहकों को इस मॉडल के लिए 25,000 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। Samsung की official India listing में Galaxy S26 सीरीज के मौजूदा मॉडल और स्टोरेज विकल्प उपलब्ध हैं। कंपनी के अनुसार Galaxy S26 और S26+ में 12GB+256GB और 12GB+512GB विकल्प मौजूद हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *