Bihar के बांका से एक बार फिर परेशान करने वाली तस्वीरें आई हैं … सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद बौंसी पुलिस ने मंदार पर्वत पहुंचकर लोकेशन की जांच की और अब …..
न्यूज डेस्क : बिहार के बांका जिले के प्रसिद्ध मंदार पर्वत से युवती के साथ कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ युवक एक युवती के साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवती सहमी हुई दिखाई दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बौंसी थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार वीडियो 22 सितंबर को सोशल मीडिया सेल के जरिए सामने आया था, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान का सत्यापन किया। जांच में लोकेशन मंदार पर्वत की ही पाई गई।Bihar
Read Also-DELHI: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 29 सितंबर को होगी, एजेंडे में एसआईआर विवाद भी शामिल
वायरल वीडियो में कुछ युवक युवती को घेरकर उसके साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, एक युवक के हाथ में डंडा और दूसरे के हाथ में चप्पल दिखाई दे रही है। वीडियो में युवती का हाथ पकड़कर खींचने और धमकाने जैसी हरकतें भी नजर आती हैं। पुलिस ने इस मामले में बौंसी थाने में छह से सात अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 74, 75, 76 और 3(5) के साथ आईटी एक्ट की धाराओं 66E और 67A के तहत केस दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।Bihar
Read Also-Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोट चोरी को लेकर लगाए बड़े आरोप
पुलिस अब वीडियो में नजर आ रहे युवकों की पहचान करने में जुटी है। इसके लिए मंदार पर्वत के आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना की तारीख को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट सामने आई हैं, लेकिन कुछ रिपोर्टों में वीडियो पर 3 सितंबर की तारीख दिखाई देने और पुलिस के पास 22 सितंबर को वीडियो पहुंचने की बात कही गई है। अमर उजाला ने पुलिस के हवाले से घटना को 3 जून की बताया है। ऐसे में घटना की सटीक तारीख की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।Bihar
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

