सिद्दू मूसे वाला की हत्या मे आरोपित कुलदीप उर्फ कस्सी आज न्यायालय में होगा पेश

Breaking sidhu moosewala case, सिद्दू मूसे वाला की हत्या मे आरोपित कुलदीप .....

(योगेंद्र सैनी): अपराध शाखा पुलिस झज्जर की टीम ने आज बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कस्सी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुलदीप उर्फ कस्सी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा है और सिद्दू मूसे वाला की हत्या में शामिल रहा है। इसके अलावा झज्जर व अन्य क्षेत्र में मर्डर,लूट, छीना झपटी व पुलिस मुठभेड़ की वारदातों में रहा है शामिल।

बेरी निवासी कुलदीप उर्फ कस्सी को आज झज्जर के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। झज्जर अपराध शाखा पुलिस उसे गोविंद बाल साहिब पंजाब से 2 दिन के रिमांड पर झज्जर लेकर आई थी। जिसके बाद पूछताछ के दौरान उसने गत दिनों झज्जर में हुए 1 मर्डर के आरोप को कबूल किया है। इसके अलावा कुलदीप उर्फ कस्सी पिछले काफी समय से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए अपराध को अंजाम देता आ रहा है और सिद्दू मूसे वाला की हत्या में भी वह शामिल रहा है। इसके अलावा कुलदीप उर्फ कस्सी पर लगभग 10 मामले दर्ज हैं जिसमें लूट, मर्डर व पुलिस मुठभेड़ के मामले शामिल हैं।

Read also: हरियाणा में मुख्यमंत्री के बदलाव की चर्चाएं सिर्फ़ अफवाह, कंवरपाल गुज्जर

बता दें कि सिद्दू मूसे वाला की हत्या के बाद उसे दिल्ली की स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट वारंट पर पंजाब ले गई थी। पूछताछ में उसने झज्जर की हत्या करने का मामला भी कबूला था जिसके बाद झज्जर अपराध शाखा पुलिस उसे पूछताछ के लिए 2 दिन के रिमांड पर लेकर आई थी। देर शाम झज्जर के पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम मीडिया से रूबरू होंगे और पूरे मामले का खुलासा करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Breaking sidhu moosewala case

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *