के. कविता के स्वागत के लिए राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे BRS नेता

K Kavitha leaves for Hyderabad : 

K Kavitha leaves for Hyderabad :  बुधवार को बीआरएस एमएलसी के. कविता के स्वागत के लिए बीआरएस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में शमशाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एकजुट हुए।सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कविता को जमानत दे दी, जो कथित दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में इस साल मार्च से जेल में थी।

Read also-Asian चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये हॉकी टीम का ऐलान, जानिए किसने ली पीआर श्रीजेश की जगह ?

के. कविता हैदराबाद के लिए हुईं रवाना – बीआरएस एमएलसी के. कविता तिहाड़ जेल से रिहा होने के एक दिन बाद बुधवार को हैदराबाद के लिए रवाना हुईं।दिल्ली एयरपोर्ट पर कविता ने कहा, “मैं बाहर आकर खुश हूं। मुझे यकीन है कि न्याय की जीत होगी, सत्य की जीत होगी।”सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले बीआरएस एमएलसी के. कविता को जमानत दे दी थी।

Read also-बंगाल की घटना पर बीजेपी नेता नलिन कोहली बोले-पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था ठप हो गई है

के. कविता हुई भावुक-  बीआरएस नेता के कविता ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली में पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पार्टी के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया।पांच महीने बाद जेल से बाहर आईं के. कविता ने आरोप लगाया कि उन्हें केवल राजनीतिक कारणों से गिरफ्तार किया गया था। कविता ने कहा कि वह जल्द ही इसका बदला ब्याज सहित लौटाएंगी। कविता ने अपने पति, बच्चों और अपने भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव से मिलते समय काफी भावुक नजर आईं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *