कठुआ में प्राकृतिक आपदा… बादल फटने और भूस्खलन से कई लोगों की मौत की आशंका

Jammu Kashmir: Natural disaster in Kathua... Many people feared dead due to cloudburst and landslide

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में रविवार 17 अगस्त को तड़के बादल फटने और भूस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और करीब पांच अन्य घायल हो गए। Jammu Kashmir

Read Also: गोरखपुर को मिली बड़ी सौगात! CM योगी ने किया रीजेंसी हॉस्पिटल का लोकार्पण

ये आपदा जिले में रात भर हुई भारी बारिश के बीच राजबाग के जोध घाटी गांव और जंगलोट में आई। भारी बारिश के कारण अधिकांश जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और उझ नदी खतरे के निशान के पास बह रही है। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया और प्रशासन को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत, बचाव और निकासी के उपाय करने के निर्देश दिए। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को बचाव और राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी गई है।  Jammu Kashmir

Read Also: BJP ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सीपी राधाकृष्णन को घोषित किया NDA उम्मीदवार

इस बीच, कठुआ में भारी बारिश के कारण जम्मू-पठानकोट राजमार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जब तक बारिश बंद न हो और स्थिति में सुधार न हो जाए, तब तक वे अपने घरों से बाहर निकलने से बचें और एहतियात बरतें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *