J&K: इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की सुरंग का BSF ने किया पर्दाफाश !

जम्मू- जम्मू के सांबा सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से खोदी गई सुरंग एक सुरंग का पर्दाफाश हुआ है। भारतीय सीमा में खोदी गई ये सुरंग 25 फीट गहरी और 150 मीटर लंबी है। बता दें पिछले कई दिनों से कुछ जानकारी मिल रही थी कि सांबा एरिया में पाकिस्तान की ओर से कोई सुरंग खुदी हुई है। इसके लिए कुछ स्पेशल टीम ग्राउंड पर काम कर रही थीं। उनमें से एक टीम ने कल शाम को बार्डर के 150 गज के अंदर एक सुरंग को ढूंढ निकाला है।

उस एरिया में सर्च करने पर पाया है कि यह सुरंग पाकिस्तान की ओर से आ रही है। भारत में पहुंचने पर इसकी गहराई करीब 25 से 30 फिट ग्राउंड के नीचे है। सुरंग का मुंह 2 बाई 2 खुल रहा है और मुहाने पर बाकायदा सैण्ड बैग लगाया गया है।


सैण्ड बैग पर पाकिस्तान की मार्किंग है। जिस पर कराची लिखा हुआ है। इससे यह साफ पता चलता है कि यह सुरंग पाकिस्तान की ओर से शुरू हुई है। इतनी बड़ी सुरंग खोदने में कहीं न कहीं पाकिस्तान इस्टैबलिशमेंट का हाथ है और उनका नाॅलेज है। सैण्ड बैग की हालत देखने से लगता है कि यह सुरंग अभी ताजी है। साथ ही, जांच भी अभी जारी है। अभी तक यही जानकारी प्राप्त हुई है।

सुरंग को लेकर जम्मू में बीएसएफ के आईजी एनएस जम्वाल ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने इस सुरंग को ढूंढ निकाली है। उन्होंने कहा कि यह 150 गज जीरो लैंड से भारत की तरफ खुदी हुई है। इसका एग्जिट प्वाइंट भी भारत की तरफ है और वहां पर रेत से भरी बोरी मिली हैं जिन पर पाकिस्तान की मार्किंग है। जम्वाल ने बताया है कि रेत से भरी बोरी की हालत देखने से लगता है कि ये टन्नल नई है। बॉर्डर एरिया में इतनी बड़ी सुरंग पाकिस्तान रेंजर्स और दूसरी एजेंसियों के अप्रूवल के बिना नहीं बन सकती। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सुंरग खोदने में जरूर पाकिस्तान एस्टाब्लिशमेंट का हाथ है। बताया जा रहा है कि यह सुरंग 20 फीट लंबी है और 3-4 फीट चौड़ी है।

Also Read: National Sports Day- जब हिटलर ने जर्मनी से खेलने को कहा तो मेजर ध्यानचंद ने दिया ये जवाब…

गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं है जब बीएसएफ ने बॉर्डर पर ऐसी सुरंगों का पता लगाया है। इससे पहले भी सुरंगे मिल चुकी है। पिछले साल सितंबर महीने में बीएसएफ ने पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए बॉर्डर इलाके में सुरंगों का पता लगाने के लिए सर्च अभियान चलाया था।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ महानिदेशक राकेश अस्थाना ने सीमा पर तैनात कमांडरों को निर्देश दिया है कि वे सुनिश्चित करें कि सीमा पर घुसपैठ रोधी प्रणाली प्रभावी रहे और इस सीमा पर कोई खामी नहीं रहे। जम्मू के सांबा सेक्टर में बृहस्पतिवार को बीएसएफ जवानों को गश्त के दौरान भारतीय क्षेत्र में सीमा पर बाड़बंदी के पास स्थित इस सुरंग का पता चला।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *