हांसी लूट और शख्स को जिंदा जलाने के मामले में व्यापारी की महिला मित्र भी गिरफ्तार

हिसार। (रिपोर्ट- महेश कुमार) हिसार के हांसी में लूट और शख्स को जिंदा जलाने के मामले में राममेहर के गिरफ्तारी के बाद अब उसकी महिला सहयोगी को भी हांसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

आपको बता दें, हिसार में डाटा गांव के रमलू की ह्त्या के मामले में हांसी पुलिस ने एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। डाटा के रमलू की हत्या कर उसका शव जलाने के आरोप में पुलिस ने इस महिला आरोपी को आज गिरफ्तार किया है।

हांसी पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की पहचान सुनीता प्रदीप, निवासी जगदीश कॉलोनी हांसी के रूप में हुई हैं। जिसको आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जोकि हांसी लूट और शख्स को जिंदा जलाने के मामले में मुख्य आरोपी राममेहर की सहयोगी हैं।

पुलिस रिमांड के दौरान उससे मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। सुनीता की गिरफ्तारी के अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपी राममेहर की फैक्ट्री में छानबीन भी की है। छानबीन के दौरान उसके बीमा के दस्तावेजों को खंगाला गया।

डीएसपी धर्मवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने राममेहर की फैक्ट्री में गहन छानबीन की। बता दें कि मुख्य आरोपी राम मेहर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर है। रिमांड के दौरान पुलिस उसके खिलाफ अहम सुबूत जुटाने के लिए प्रयासरत है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.