Read Also: सुल्तानपुरी इलाके में सिलेंडर फटने से भरभराकर गिरा मकान,एक की मौत,एक घायल
क्या है पूरा मामला ?
राज्यों मामलों की अगर बात की जाए तो पहला मामला मैनहट्टन में चुप रहने के लिए दिए गए पैसे से संबंधित है। 2 महिलाओं का कहना था कि कई साल पहले ट्रंप (Donald Trump) के साथ उनके संबंध थे लेकिन 2016 के चुनाव से पहले उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए थे। दूसरा मामला जॉर्जिया में 2020 के चुनाव के परिणाम को पलटने की कोशिश से जुड़ा हुआ है।
Read Also: दिल्ली-NCR में कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? IMD ने दी जानकारी
क्या कहता है अमेरिका का संविधान ?
अमेरिका का संविधान राज्यों और केंद्र के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है। दोनों के लिए अलग नियम लागू होते हैं। विश्लेषकों का कहना है कि राष्ट्रीय मामलों में ट्रंप (Donald Trump) का अधिक दबाव होगा इसलिए ये मामले को खत्म किया जा सकता है लेकिन राज्य संबंधित मामले ट्रंप के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
Read Also: Congress: महाराष्ट्र में बोले खरगे- ‘बटेंगे तो कटेंगे’ कहने वाली BJP ही लोगों को बांटती और काटती है
रिकॉर्ड में फेरबदल करने में पाए गए दोषी
मई में मैनहट्टन की एक जूरी ने सेक्स स्कैंडल मामले में ट्रंप को रिकार्ड फेरबदल में दोषी पाया था। इस मामले में 26 नवंबर को सुनाई जानी है। ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि उनके वकील इसे टालने का अनुरोध कर सकते हैं। विश्लेषकों का मानना है कि उनके वकीलों का तर्क हो सकता है कि उन्हें सजा दिए जाने से राष्ट्रपति बनने से जुड़ी प्रक्रिया में देरी हो सकती है और नई सरकार के गठन पर असर पड़ सकता है।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

