Catch Fire: दिवाली की रात राजनगर एक्सटेंशन की इस सोसाइटी में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

A huge fire broke out in this society of Rajnagar Extension on the night of Diwali, it was brought under control after a lot of hard work

Catch Fire: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हर्ट्स सोसाइटी में दीपावली की रात को एक फ्लैट में आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने की घटना से पूरी सोसाइटी में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि पड़ोस के फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले रही थी, पड़ोसियों ने अपनी सूझबूझ से अपने पूजा-पाठ को बीच में ही रोककर आग को अपनी तरफ आने से रोका और वहीं जिस फ्लैट में आग लगी थी उसमें सोसाइटी के लोगों की सतर्कता और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read Also: Singham Again: मूवी की प्रशंसा करते दिखे दर्शक, कर डाली ये भविष्यवाणी

आपको बता दें, दीपावली की रात गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की ब्रेव हर्ट्स सोसाइटी में जिस फ्लैट आग लगी, उसमें रहने वाले सभी लोग दिवाली की पूजा कर और दीये जलाकर अपने बच्चों के साथ पटाखे चलाने और लोगों से मिलने ग्राउंड फ्लोर पर चले गए थे। जब उनके घर में आग ने जोर पकड़ा तो पड़ोसियों ने उन्हें बुलाया, जैसे ही वो अपने फ्लैट पर पहुंचे नजारा देखकर होश उड़ गए। आग अपना रौद्र रूप दिखा रही थी, आग इतनी तेज थी कि पड़ोस के फ्लैट तक पहुंच रही थी। पड़ोसियों ने अपनी सूझबूझ से घर में हो रहे पूजा-पाठ को बीच में ही रोककर तमाम उपाय करके आग को अपनी तरफ आने से रोका और आग को आगे फैलने से रोका। वहीं जिस फ्लैट में आग लगी थी उसमें सोसाइटी के लोगों की सतर्कता और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read Also: भारत ने गावस्कर ट्रॉफी से पहले आपस में मैच खेलने की बजाय नेट अभ्यास को दी वरीयता

फिलहाल आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। हालांकि आग दीपावली की पूजा और दीये जलाने के बाद लगी है तो इसके चलते लोगों ने अंदाजा लगाया कि कोई चीज किसी दीपक की चपेट में आई और फिर उसके बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। सोसाइटी के लोगों की सतर्कता के चलते भीषण आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिसके बाद लोगों ने चैन की सांस ली। हालांकि फ्लैट में आग लगने से नुकसान तो काफी हो गया, मगर ईश्वर की कृपा से कोई हताहत नहीं हुआ। इसके अलावा इससे पहले 30 अक्टूबर की रात राजनगर एक्सटेंशन की VVIP सोसाइटी में भी आग लगने की घटना सामने आई थी।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana TwitterTotal Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *