भारत ने गावस्कर ट्रॉफी से पहले आपस में मैच खेलने की बजाय नेट अभ्यास को दी वरीयता

Border-Gavaskar Trophy:
Border-Gavaskar Trophy: भारत ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले ‘ए ’ टीम के साथ तीन दिवसीय मैच रद्द कर दिया है क्योंकि टीम प्रबंधन अतिरिक्त नेट अभ्यास पर फोकस करना चाहता है ।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा ।भारतीय टीम 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारत ए टीम से अभ्यास मैच खेलने वाली थी ।भारत ए टीम फिलहाल अनधिकृत टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है ।

Read also-केरल में BJP को बड़ा झटका, सीपीआई (एम) ने ब्लैक मनी मामले में जांच की मांग की

गौतम गंभीर ने कही ये बात- पीटीआई को पता चला है कि मुख्य कोच गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ी नेट पर ज्यादा समय बिताना चाहते हैं ।रोहित शर्मा की टीम न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएगी ।ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य लेकर जाने वाली भारतीय टीम पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह भी दाव पर लगी है ।

Read also-UP Tourist: प्रयागराज में संगम पर तैरती हुई नैका बनी सैलानियों के बीच आकर्षण का केंद्र

 टीम से जीत की उम्मीद-  समझा जाता है कि वाका की पिच पर्थ स्टेडियम की पिच की तरह है लिहाजा टॉप क्रम के बल्लेबाज पिच पर ज्यादा समय बिताना चाहेंगे । ऐसे में टीम के भीतर आपस में मैच से बात नहीं बनेगी क्योंकि अगर कोई बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाता है तो उसे जल्दी दोबारा पिच पर उतरने का समय नहीं मिलेगा ।भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर अभ्यास मैच खेले थे । वहीं दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले जोहानिसबर्ग में टीम के आपस में मैच हुए थे ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *