Mauritius: मॉरीशस में कई विकास परियोजनाओं की PM मोदी ने डिजिटल तरीके से की शुरुआत

Mauritius development projects, Many development projects started digitally in Mauritius

Mauritius: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और मॉरीशस (Mauritius) के उनके समकक्ष प्रविंद जगन्नाथ ने गुरुवार 29 फरवरी को मॉरीशस (Mauritius) के अगालेगा द्वीप पर भारत की मदद से कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं का डिजिटल तरीके से उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं से मुख्य भूमि मॉरीशस और अगालेगा के बीच बेहतर संपर्क की मांग पूरी होगी। समुद्री सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

मॉरीशस में कई विकास परियोजनाओं की हुई शुरुआत

बता दें कि आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मॉरीशस (Mauritius) में भारत (India) की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) प्रणाली और रुपे कार्ड सेवाओं की शुरुआत के कुछ हफ्तों बाद इन परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। विदेश मंत्रालय के अनुसार जगन्नाथ ने वर्चुअल कार्यक्रम में कहा, हम आज अगालेगा द्वीप पर एक नई हवाई पट्टी, एक नई जेटी और कई अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ इतिहास बना रहे हैं। उन्होंने कहा, ये कार्यक्रम मॉरीशस (Mauritius) और भारत (India) के बीच उल्लेखनीय और अनुकरणीय साझेदारी के लिए एक अच्छा पल है।

PM ने कही ये बात

कार्यक्रम के दौरान PM मोदी (PM Modi) ने कहा कि पिछले छह महीनों में प्रधानमंत्री जुगन्नाथ और मेरी पांचवी मुलाकात है। ये भारत और मॉरीशस (Mauritius) के बीच वाइब्रेंट, मजबूत और यूनिक पार्टनरशिप का प्रमाण है। मॉरीशस हमारी ने बरहुड फर्स्ट पॉलिसी का अहम भागीदार है। हमारे विजन सागर के अंतर्गत मॉरीशस हमारा विशिष्ठ सहयोगी है।

 Read Also: Delhi-NCR: उत्तराखंड सुरंग हादसे में काम करने वाले रैट माइनर वकील हसन को जल्दी देंगे घर-मनोज तिवारी

मॉरीशस के PM प्रविंद्र जगन्नाथ

मॉरीशस (Mauritius) के PM प्रविंद्र जगन्नाथ ने इस मौके पर कहा कि हम आज अगालेगा द्वीप पर एक नई हवाई पट्टी, एक नई जेटी और कई अन्य विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के साथ इतिहास बना रहे हैं। ये कार्यक्रम मॉरीशस और भारत के बीच उल्लेखनीय और अनुकरणीय साझेदारी के लिए अच्छा पल है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *