राजद सुप्रीमो लालू यादव से ED की पूछताछ खत्म, 9 घंटे चले सवाल-जवाब

बिहार में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव से नौ घंटे पूछताछ की।करीब नौ घंटे तक चले सवाल-जवाब के बाद लालू प्रसाद पटना के ईडी दफ्तर से रवाना हो गए।बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव से पटना के ईडी दफ्तर में सुबह 11:05 बजे से पूछताछ शुरू हुई। सवाल-जवाब का दौर रात नौ बजे जाकर खत्म हुआ।

बिहार में जेडीयू-महागठबंधन सरकार से नीतीश कुमार के बाहर निकलने और बीजेपी के साथ गठबंधन करके दोबारा सीएम बनने के अगले ही दिन सोमवार को लालू यादव पर एक्शन लिया गया। नौ घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ऑफिस से लालू के बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने नारे लगाए।

Read also – पेपर मैशी उद्योग की मांग है कि अंतरिम बजट में कच्चे माल पर मिले सब्सिडी

केंद्रीय जांच एजेंसी ने 19 जनवरी को मामले के संबंध में लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव से पूछताछ के लिए समन जारी किया था।ईडी ने लालू की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर समन नोटिस सौंपा था।लालू यादव और तेजस्वी यादव को 29 और 30 जनवरी को ईडी अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *