Snowfall: जम्मू कश्मीर घाटी के इलाकों में बर्फबारी से मौसम हुआ सुहावना, पर्यटकों के खिले चेहरे

Snowfall in Jammu and Kashmir valley: 

Snowfall in Jammu and Kashmir valley:  घाटी के ऊपरी इलाकों में मंगलवार को कई जगहों पर हल्की बर्फबारी हुई और मौसम विभाग ने दो दिनों तक बादल छाए रहने और घाटी के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है। अधिकारियों ने ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपुरा जिले के गुरेज और श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर मिनीमर्ग जैसे कुछ इलाकों में सुबह-सुबह हल्की बर्फबारी हुई।

Read also-विधानसभा चुनाव में रैली के दौरान शरद पवार ने अपने भतीजे की क्यों की नकल ? जानिए

उन्होंने बताया कि कुछ दूसरे इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की खबरें मिली हैं।मौसम विभाग ने मंगलवार से दो दिनों तक कश्मीर में, खासकर उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है।मौसम विभाग के मुताबिक, नवंबर के पहले हफ्ते तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

Read also-Pollution: दिल्ली की एयर क्वालिटी में हुआ मामूली सुधार, AQI 250 पार

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात न्यूनतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री ज्यादा, 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घाटी में सामान्य न्यूनतम तापमान इस समय 6.3 से 8.1 डिग्री तक रहता है।विभाग ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा बना हुआ है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *