छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बीजेपी में शामिल

Chhattisgarh AAP Leader Komal Hupendi Join BJP

Chhattisgarh AAP Leader Komal Hupendi Join BJP:छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हुपेंडी ने कांकेर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में में पार्टी की सदस्यता ली।कांकेर में आयोजित बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन रैली में साय ने कोमल हूपेंडी को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

AAP के साथ वो सब करने में सक्षम नहीं हूं

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा पार्टी के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करने और क्षेत्र के एससी/एसटी, ओबीसी, युवाओं, गरीबों, बेरोजगारों के लिए काम करने और जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी। हालांकि मुझे लगा कि मैं AAP के साथ वो सब करने में सक्षम नहीं हूं। मुझे लगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। इसी आशा के साथ मैं बीजपी में शामिल हुआ हूं।बता दें, कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

Read also-कांग्रेस ने आज चुनाव आयोग में कई मुद्दों को लेकर शिकायत दर्ज कराई 

मैं हमेशा अपने लोगों क्षेत्र और अपने राज्य … के लिए काम करना चाहता था -कोमल सिंह हुपेंडी

मैं एक छोटे से गांव से आता हूं और मेरी कोई राजनैतिक पृष्ठभूमि नहीं है। मैं हमेशा अपने लोगों, अपने क्षेत्र और अपने राज्य के लिए काम करना चाहता था और इसीलिए मैंने सोचा कि आम आदमी पार्टी इसके लिए एक अच्छा विकल्प होगी। मैंने इसके साथ काम किया और राज्य प्रमुख की भूमिका भी निभाई। मैंने हमेशा पार्टी के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करने और क्षेत्र के एससी/एसटी, ओबीसी, युवाओं, गरीबों, बेरोजगारों के लिए काम करने और जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी। हालांकि मुझे लगा कि मैं एएपी के साथ वो सब करने में सक्षम नहीं हूं। मुझे लगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। इसी आशा के साथ मैं बीजपी में शामिल हुआ हूं। मेरे इरादे वही हैं, मेरा अपने क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने का सपना है और मैं ऐसा करता रहूंगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *