अपने ही पैंतरे में फंसा पाक, पाकिस्तान में ही है अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम !

इस्लामाबाद– आतंकवाद की फंडिंग पर निगरानी रखने वाली संस्था ‘फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स’ FATF ने पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में ही बनाए रखने का फैसला किया था। अब इससे बाहर आने की कोशिशों के तहत पाकिस्तान ने 88 प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों और हाफिज सईद, मसूद अजहर समेत इन संगठनों के आकाओं पर कड़े वित्तीय प्रतिबंध लगाए हैं। खास बात यह है कि इस लिस्ट में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम भी शामिल है, जिससे ये स्पष्ट होता है कि पाकिस्तान ने ये मान लिया है कि दाऊद पाकिस्तान में ही है। हालांकि लगातार दाऊद के देश में होने से पाकिस्तान अब तक इनकार करता आया है।

कहां रहता है दाऊद ?

पाकिस्तान ने माना है कि दाऊद कराची के क्लिफ्टन में रहता है। इसके साथ ही दाउद के एड्रेस का भी खुलासा हो गया है। पाकिस्तान ने दाऊद को 12 अगस्त 1991 को पासपोर्ट दिया था। साथ ही जुलाई 2001 और 2011 को भी पासपोर्ट इश्यू किया है। मीडिया इनपुट्स के अनुसार :-

  • डॉन का पता नंबर – 1 दाऊद इब्राहिम कासकर, आवास संख्या 37, 30वीं गली- डिफेंस, आवास प्राधिकरण , कराची, पाकिस्तान
  • डॉन का पता नंबर – 2  दाऊद इब्राहिम कासकर, आवास संख्या- 29, मर्गल्ला रोड,एफ 6/2, गली नंबर -22, कराची, पाकिस्तान
  • डॉन का पता नंबर – 3  दाऊद इब्राहिम कासकर, नूराबाद, कराची, पाकिस्तान
  • डॉन का पता नंबर – 4 दाऊद इब्राहिम कासकर, व्हाइट हाउस, सऊदी मस्जिद के करीब, क्लिफ्टन, कराची, पाकिस्तान

गौरतलब है कि आतंकी संगठनों और उनके आकाओं की सभी संपत्तियों को जब्त करने और बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए गए है। पेरिस स्थित FATF ने जून, 2018 में पाकिस्तान को ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला था और इस्लामाबाद को 2019 के अंत तक कार्ययोजना लागू करने को कहा था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस समय सीमा बढ़ा दी गई थी।

Also Read: 2 साल के अंदर खत्म हो सकती है कोरोना महामारी- WHO

वहीं पाकिस्तान सरकार ने 18 अगस्त को दो अधिसूचनाएं जारी करते हुए 26/11 मुंबई हमले के साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के सरगना सईद, जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख अजहर और अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहिम पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। दाऊद इब्राहिम 1993 मुंबई बम ब्लास्ट के बाद भारत के लिए सबसे वांछित आतंकवादी बन कर उभरा है।

इन आतंकी संगठनों पर कसा शिकंजा !

रिपोर्ट के अनुसार सरकार ने इन संगठनों और आकाओं की सभी चल और अचल संपत्तियों को जब्त करने और उनके बैंक खातों को सील करने के आदेश दिए है। सईद, अजहर, मुल्ला फजलुल्ला (उर्फ मुल्ला रेडियो), जकीउर रहमान लखवी, मुहम्मद यह्या मुजाहिद, अब्दुल हकीम मुराद, नूर वली महसूद, उजबेकिस्तान लिबरेशन मूवमेंट के फजल रहीम शाह, तालिबान नेताओं जलालुद्दीन हक्कानी, खलील अहमद हक्कानी, यह्या हक्कानी और इब्राहिम और उनके सहयोगी सूची में हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *