CID नोटिस मामला: अभिषेक बनर्जी ने जांच से बचने के आरोपों को किया खारिज

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह कभी किसी जांच से पीछे नहीं हटे हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर ‘‘दोहरे मापदंड’’ अपनाने का भी आरोप लगाया। अभिषेक का ये बयान ऐसे समय में आया, जब विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण के सिलसिले में उन्हें बंगाल CID द्वारा नोटिस देने का प्रयास किया गया है।

CID की टीम के अभिषेक के कालीघाट स्थित घर पर पहुंचने के कुछ घंटों बाद, डायमंड हार्बर के सांसद ने कहा कि उन्होंने हमेशा जांच एजेंसियों का सहयोग किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि अधिकारी उनके घर आने से पहले उन्हें पहले से सूचित करें। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा, ‘‘मैंने कभी किसी जांच से बचने की कोशिश नहीं की। चाहे ईडी हो, CBI हो या CID, जब भी मुझे बुलाया गया, मैं पेश हुआ और सहयोग किया।’’

Read Also: भारतीय शूटिंग के आधार स्तंभ जसपाल राणा के असामयिक निधन से युवा प्रतिभाओं को क्षति

वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन से जुड़े फर्जी हस्ताक्षर मामले में गुरुवार को CID के सामने पेश होने का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्होंने लगभग साढ़े पांच घंटे सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा, ‘‘कल ही CID ने मुझसे पांच घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की और मैंने पूरा सहयोग किया। अगर मैं घर पर नहीं होता, तो घर पर मौजूद किसी व्यक्ति को नोटिस दिया जा सकता था। चूंकि वे ऐसा करने को तैयार नहीं थे, इसलिए उन्हें मेरे लौटने तक इंतजार करना पड़ा।’’

अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘हमारी नेता के घर पर बैठक पहले से ही तय थी। मैं घर पर नहीं था। मेरा बस इतना सा अनुरोध है कि अगली बार आने से पहले मुझसे संपर्क कर लें।’’ मामले के आधार पर सवाल उठाते हुए बनर्जी ने पूछा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा, ‘‘अगर चार मई के बाद तेज अवाज में संगीत बजाने की बात कहने पर मेरे खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, तो अमित शाह के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई, जब उन्होंने कहा था कि टीएमसी कार्यकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए ‘उल्टा लटकाया’ जाएगा ।’’

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *