CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले पूरी दिल्ली में 20,000 से अधिक पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और उन्होंने लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में भाग लेने से बचने की अपील की। CJP Protest
उन्होंने कहा, “हम शनिवार को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जंतर-मंतर पर किसी भी विरोध प्रदर्शन के लिए अब तक कोई अनुमति नहीं दी गई है।” CJP Protest
Read Also: Reliance Jio : जमीन से आसमान तक कनेक्टिविटी छलांग, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन का प्लान
यह तैनाती शांति भंग होने से रोकने और लोगों तथा यातायात की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एहतियात के तौर पर की गई है। अधिकारी ने बताया कि इलाके में निषेधात्मक आदेश पहले से ही लागू है। अधिकारी ने कहा, “निषेधाज्ञा लागू है, और सभी से कानून का पालन करने तथा शांति बनाए रखने का अनुरोध किया जाता है।” पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम जनता से किसी भी प्रकार की हिंसा में शामिल न होने या सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात कर्मीयों पर हमला न करने की भी अपील की है।
अधिकारी ने कहा, “हम सभी से शांति बनाए रखने और पुलिसकर्मियों पर हमला न करने की अपील करते हैं। ऐसा कोई भी कृत्य अपराध है और इसमें शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” CJP Protest
पुलिस ने महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने के संबंध में कर्मियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं और उनसे अनावश्यक टकराव से बचने को कहा है। पुलिस ने लोगों को सोशल मीडिया या अन्य जगहों पर असत्यापित जानकारी पर विश्वास न करने या उसे प्रसारित नहीं करने को कहा।
Read Also: Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह
अधिकारी ने कहा, “लोगों को केवल इसलिए फर्जी खबरों पर विश्वास या उन्हें प्रसारित नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्होंने ऑनलाइन कुछ देखा है। उनसे अनुरोध है कि वे केवल दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और सत्यापित संचार माध्यमों पर ही भरोसा करें।” CJP Protest
कॉकरोच जनता पार्टी और कई छात्र संगठन मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर देश भर में लाखों मतदाताओं के नाम हटाने के आरोपों को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। CJP Protest
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

