Reliance Jio : जमीन से आसमान तक कनेक्टिविटी छलांग, 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन का प्लान

Reliance Jio

Reliance Jio का सैटेलाइट प्लान दूरदराज के गांवों, समुद्री इलाकों और बॉर्डर क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी पहुंचाने की दिशा में बड़ी पहल है, 1,600 LEO सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन प्रस्तावित हैं।

News Desk : Reliance Jio अब मोबाइल नेटवर्क और फाइबर के बाद सैटेलाइट के जरिए कनेक्टिविटी का विस्तार करने की तैयारी में है। दिल्ली में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में कंपनी ने करीब 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट यानी LEO सैटेलाइट की प्रस्तावित कॉन्स्टेलेशन और भारत में 23 ग्राउंड स्टेशन तैयार करने की योजना को प्रदर्शित किया। कंपनी का लक्ष्य ऐसे इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है, जहां पारंपरिक मोबाइल टावर और फाइबर नेटवर्क पहुंचाना मुश्किल है। इनमें दूरदराज के गांव, द्वीपीय क्षेत्र और बॉर्डर इलाके शामिल हैं।

READ ALSO-Lucknow: विपक्ष के प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कसा तंज, प्रदर्शन करने की बजाय संवाद करने की सलाह

6 लाख से ज्यादा गांवों और समुद्री इलाकों तक पहुंच का विजन
जियो ने अपनी इस योजना को ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ के तौर पर पेश किया है। प्रस्तावित नेटवर्क में सैटेलाइट सिस्टम को भारत में मौजूद जियो के टेरेस्ट्रियल नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इसके लिए 23 प्रस्तावित ग्राउंड स्टेशन अहम भूमिका निभाएंगे। कंपनी के डिस्प्ले में देश के 100 फीसदी भूभाग और समुद्री क्षेत्र तक कवरेज के साथ 6 लाख से ज्यादा गांवों तक पहुंच का विजन दिखाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में डायरेक्ट-टू-डिवाइस कॉलिंग के अलावा एंटरप्राइज, रिमोट साइट्स, एविएशन, मैरीटाइम, सरकारी सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी इसके इस्तेमाल की संभावना बताई गई है।

READ ALSO-PM MODI: ‘साइबर धोखाधड़ी, डीपफेक, डिजिटल अपराधों से निपटने के लिए वैश्विक व्यवस्था की जरूरत’

जमीन और अंतरिक्ष के नेटवर्क को जोड़ने की तैयारी
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 की थीम ‘स्केल विदाउट बाउंड्रीज’ रखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आईएमसी के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया। इसी आयोजन में जियो ने अपने सैटेलाइट विजन को प्रदर्शित किया। कंपनी के मुताबिक प्रस्तावित योजना में डिजाइन, इंजीनियरिंग, इंटीग्रेशन और टेस्टिंग से लेकर सैटेलाइट के लॉन्च, डिप्लॉयमेंट और ऑपरेशन तक पूरी चेन को भारत में रखने का लक्ष्य है। हालांकि 1,600 सैटेलाइट और 23 ग्राउंड स्टेशन फिलहाल प्रस्तावित योजना का हिस्सा हैं, लेकिन इससे जियो की जमीन से आगे अंतरिक्ष के जरिए कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा स्पष्ट होती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *