जलपाईगुड़ी में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प, गरमाई सियासत

West Bengal News:

Kolkata Doctor rape and murder : पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में शुक्रवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस कर्मियों के बीच उस वक्त झड़प हो गई जब बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सीएम के इस्तीफे की मांग करते हुए थाने का घेराव करने की कोशिश की।इस महीने की शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के बाद कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मनाया ‘नेशनल स्पेस डे’

बीजेपी कार्यकर्ता ने की ये मांग – हम लोग को एक ही चीज की मांग है कि मुख्यमंत्री अपने पद से इस्तीफा दें। पश्चिम बंगाल की सीएम महिला हैं और एक महिला सीएम के होते हुए एक मेडिकल कॉलेज में जो डॉक्टल है, जो हमारी 24 घंटे सेवा करती हैं और डॉक्टरों को सेकंड गॉड माना जाता है। उस डॉक्टर को इस तरह मारा गया। महिला मुख्यमंत्री होते हुए भी जो बंगाल में चल है वो ठीक नहीं है।”

Read Also: भारी बारिश से 12 लोगों की मौत, हजारों लोग राहत शिविर में रहने के लिए मजबूर

आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट में किया पेश –  कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के आरोपित संजय रॉय को शुक्रवार को सियालदह की सिविल एंड क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया गया।बड़ी संख्या में लोगों ने अदालत परिसर के बाहर प्रदर्शन किया और आरोपित को मौत की सजा देने की मांग की।13 अगस्त को कलकत्ता हाई कोर्ट ने जांच, कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंप दी थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *