कूड़े से आजादी! CM रेखा ने किया दिल्ली को कूड़े से मुक्त करने का संकल्प

Cleanliness Drive, Delhi: Freedom from garbage! CM Rekha vowed to free Delhi from garbage

Cleanliness Drive, Delhi: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार यानी की आज 1 अगस्त को दिल्ली सरकार के महीने भर चलने वाले स्वच्छता अभियान ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ की शुरुआत झाडू लगाकर की। Cleanliness Drive, Delhi:

Read Also: अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 फीसदी टैरिफ, विभिन्न देशों के लिए जारी की शुल्क की सूची

इस अभियान के तहत उन्होंने महिला और बाल विकास विभाग का दौरा किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित विभाग के कार्यालय का दौरा करते हुए अफसोस जताया और कहा, मैं इस कार्यालय में पहली बार आई हूं। ये देखकर दुख होता है कि हमारे अधिकारी इस तरह की इमारत में काम करते हैं। पंखे कभी भी गिर सकते हैं और छत से पानी टपक रहा है। Cleanliness Drive, Delhi:

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कार्यालय के हर कोने का निरीक्षण किया, ई-कचरा साफ किया, पुराने पोस्टर और फाइलें फेंकीं और झाडू लगाकर गंदगी साफ की। उन्होंने कहा, इस इमारत में 2021 में आग लग गई थी, फिर भी कोई मरम्मत नहीं की गई। दिल्ली की पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शीश महल बनाने पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन सरकारी दफ्तरों की हालत सुधारने के लिए कुछ नहीं किया।

Read Also: जींद के प्रसिद्ध वकील विनोद बंसल को मिली जेल से धमकी, गैंगस्टर ने कॉल कर कहा- 10 दिन में निपटा दूंगा

मुख्यमंत्री ने कहा, आज इस कार्यालय की हालत देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है। आज से ही हम एक नए सचिवालय के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेंगे जहां सभी विभाग स्थित होंगे। हम नए सचिवालय के निर्माण के लिए जगह की पहचान करेंगे। अभियान के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत सभी विभागों द्वारा अपने कार्यालयों की सफाई से हुई। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने यहां पड़े ई-कचरे, पुरानी फाइलों और कबाड़ को हटा दिया है। हमें कचरा हटाने के लिए निविदाओं से संबंधित नियमों पर भी पुनर्विचार करने की आवश्यकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *