CM केजीरावाल ने पीएम मोदी को लिखा खत, कहा- पहली..

नई दिल्लीः देश में इस वक्त कोरोना महामारी चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। लगातार मरीजों की तादाद में इजाफा हो रहा है और वहीं, देश में ऑक्सीजन और वैक्सिनेशन की काफी किल्लत आ रही है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने राज्य के लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करवाने के लिए पीएम मोदी को खत लिखा है।

केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा है कि दिल्ली के लोगों की तरफ से मैं पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं कि केंद्र ने 730 MT ऑक्सीजन दिल्ली को भेजी है।

साथ ही उन्होनें अपील की है कि दिल्ली के लोगों तो उतनी ऑक्सीजन जरुर भेजें जितनी उनको हर रोज जरुरत है।

गौरतलब है कि इस वक्त देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत आ रही है। वहीं, ऑक्सीजन की हो रही कालाबाजारी भी इसका एक प्रमुख कारण हैं। जिसकी वजह से लोगों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही और अस्पतालों में मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *