CM सिद्धारमैया बोले- युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी

CM Siddaramaiah: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि विदेश में युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंस गए राज्य के लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं।मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि उनकी सरकार हालात पर करीब से नजर रख रही है और प्रभावित लोगों से संपर्क में है।उन्होंने कहा, ‘‘मैंने युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे कन्नड़ लोगों से बात की है।’’उन्होंने कहा, ‘‘वहां हवाई अड्डे फिलहाल बंद हैं, लेकिन लोगों की उचित देखभाल की जा रही है।

Read also- Kedarnath Helicopter Crash: पंच तत्व में विलीन हुए पूर्व पायलट राजवीर सिंह, केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में गवाई जान

’’मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्रीय अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है और स्थिति में सुधार होते ही फंसे हुए लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए आवश्यक व्यवस्था करेगी। सिद्धारमैया ने प्रभावित लोगों के परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा, ‘‘कल या परसों हवाई अड्डे के फिर से खुलने की संभावना है। ऐसा होते ही हम उन्हें जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश करेंगे।’’

Read also- दिल्ली सरकार ने आरोग्य मंदिर का किया शुभारंभ, दवाइयां, पैथलॉजी टेस्ट और योग..सब फ्री

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *