अहमदाबाद से लंदन जा रही Air India की फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी के चलते हुईं कैंसिल

Air India: अहमदाबाद से मंगलवार दोपहर को लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण रद्द कर दी गई। हवाईअड्डे के अधिकारी ने जानकारी दी।एअर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट ने भी पुष्टि की है कि अहमदाबाद से लंदन के गैटविक हवाई अड्डे तक जाने वाली एआई-159 उड़ान रद्द कर दी गई है।विमान को सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर तीन बजे उड़ान भरनी थी।

Read also- CM सिद्धारमैया बोले- युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में फंसे राज्य के लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी

हवाईअड्डे के अधिकारी ने कहा, “हमें सूचित किया गया है कि परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण उड़ान रद्द कर दी गई है। अहमदाबाद से लंदन जाने वाली मूल उड़ान जिसका कोड एआई-171 था, ने सोमवार से नए उड़ान कोड एआई-159 के साथ परिचालन फिर से शुरू किया।”अधिकारी ने हालांकि उड़ान रद्द होने के कारण के बारे में विस्तार से नहीं बताया।अहमदाबाद से 12 जून को उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई उड़ान संख्या ‘एआई-171’ को अब नया कोड एआई-159 दिया गया है।विमान दुर्घटना में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 241 लोगों की मौत हो गई थी।

Read also- Sports News: 6 साल बाद नंबर-1 क्रिकेटर बनी स्मृति मंधाना, कप्तान नताली साइवर दूसरे स्थान पर खिसकी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *