दुनिया में Covid-19 के मामले 2.1 करोड़ के पार

दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझ रहे अमेरिका में यह संकट बढ़ता ही जा रहा है। अब तक 1 लाख 71 हजार से ज्यादा पीड़ितों की जान जा चुकी है।

जबकि देशभर में 54 लाख 70 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से छह लाख संक्रमित अकेले कैलिफोर्निया प्रांत में मिले हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.1 करोड़ से अधिक हो गई है।

Also Read Corona Vaccine- रूस ने तैयार की पहली खेप, WHO ने नहीं दी मंजूरी

वहीं, संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 7.7 लाख के करीब पहुंच गई है। ताजा अपडेट में खुलासा किया है कि रविवार की सुबह तक दुनिया में मामलों की कुल संख्या 2,13,77,367 और मृत्यु दर बढ़कर 7,69,652 हो चुकी थी।

इस अपडेट के मुताबिक अमेरिका 53,06,215 मामलों और 1,69,463 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित देश है। इसके बाद ब्राजील 3,317,096 संक्रमितों और 1,07,232 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के अनुसार, संक्रमण के मामलों की संख्या में भारत 25,26,192 के साथ दुनिया में तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। इसके बाद रूस (9,15,808), दक्षिण अफ्रीका (5,83,653), मेक्सिको (5,17,714), पेरू (5,16,296), कोलम्बिया (4,45,111), चिली (3,83,902)

Also Read अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन

स्पेन (3,42,8132), ईरान (341,070), ब्रिटेन (3,19,208), सऊदी अरब (2,97,315), अर्जेंटीना (2,89,100), पाकिस्तान (2,88,047), बांग्लादेश (2,74,525), इटली (2,53,438), फ्रांस (2,52,965), तुर्की (2,48,117), जर्मनी (2,24,488), इराक (1,72,583), फिलीपींस (1,57,918), इंडोनेशिया (1,37,468), कनाडा (1,23,788), कतर (1,14,809), कजाकिस्तान (1,02,287) और इक्वाडोर (1,00,688)हैं।

वहीं, 10 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में मेक्सिको (56,543), भारत (49,036), ब्रिटेन (46,791), इटली (35,392), फ्रांस (30,410), स्पेन (28,617), पेरू (25,856), ईरान (19,492), रूस (15,585), कोलंबिया (14,492), दक्षिण अफ्रीका (11,677) और चिली (10,395) शामिल हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *