पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप से मची तबाही, 111 लोगों की दर्दनाक मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Colombia Earthquake:

Colombia Earthquake: राष्ट्रपति एबेलार्डो डे ला एस्प्रिएला ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप में कम से कम 111 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।राष्ट्रपति ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए फंड मिलने में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि वे चोको के ग्रामीण इलाके में स्थित आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में चोको क्षेत्र के सैन होस डेल पाल्मार में था। वहा लगभग 4,800 लोग रहते हैं।अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि भूकंप जमीन से 107 किलोमीटर की गहराई पर आया था।Colombia Earthquake:

भूकंप के झटके पड़ोसी देश इक्वाडोर में भी महसूस किए गए।इस भूकंप ने देश के पश्चिमी हिस्से के शहरों को बुरी तरह तबाह कर दिया। अधिकारी अब भी ‘आफ्टरशॉक’ (भूकंप के बाद आने वाले झटकों) की आशंका जता रहे हैं, जबकि लोग मलबे के बीच अपना सामान ढूंढ रहे हैं।

कोलंबिया का प्रशांत महासागर वाला इलाका, जो भूकंप का केंद्र था, “रिंग ऑफ फायर” के पास मौजूद है। ये प्रशांत महासागर के चारों ओर फैली भूकंपीय फॉल्ट (दरारों) की एक रेखा है, जहां दुनिया के ज्यादातर भूकंप आते हैं।कोलंबिया के गृह मंत्री ने बताया कि देश भर की 20 से ज्यादा नगरपालिकाओं पर इसका असर पड़ा है।Colombia Earthquake:

मध्य और पश्चिमी कोलंबिया में छोटे भूकंप आम हैं, लेकिन 6.0 तीव्रता से ज्यादा के भूकंप कम ही आते हैं। 1999 में, आर्मेनिया शहर के पास 6.2 तीव्रता के भूकंप में 1,100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।ये भूकंप जून के आखिर में वेनेज़ुएला में लगातार आए 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले दो भूकंपों के बाद आया है। उन भूकंपों ने सैकड़ों इमारतों को नष्ट कर दिया था और 5,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।Colombia Earthquake:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *