स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा, लाल किले पर ‘अभिज्ञान’ ऐप से होगी संदिग्धों की पहचान 

Delhi:

Delhi: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले देश की राजधानी दिल्ली में अहम जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।पुलिस संदिग्धों की पहचान और पुष्टि करने के लिए ‘अभिज्ञान’ ऐप और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम वाली वैन का इस्तेमाल कर रही है।

Read Also- Haryana: गोहाना में बारिश ने खोली प्रशासन के दावों की पोल, सड़कों पर जलभराव होने से आमजन परेशान

ये सिस्टम अधिकारियों को संवेदनशील जगहों के आस-पास रियल-टाइम वेरिफिकेशन करने और निगरानी मजबूत करने में मदद करने के लिए फिंगरप्रिंट और फेशियल स्कैनिंग का इस्तेमाल करता है।स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत लाल किले और दूसरी अहम जगहों पर अभी छह टीमें तैनात हैं, जो जांच-पड़ताल और निगरानी का काम कर रही हैं।

Read Also- कुरुक्षेत्र में मेस कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही है।आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में राजधानी दिल्ली में सुरक्षा काफी मजबूत कर दी गई है. 15 अगस्त को होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 10,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा सकती है। 1,000 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे, फेस रिकग्निशन सिस्टम और ड्रोन सिस्टम के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *