वायनाड लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी, पोलिंग बूथ के बाहर लगी लंबी कतारें

WAYANAD BYPOLLS 2024:

WAYANAD BYPOLLS 2024: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उप-चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं। मुंडक्कई, चूरलमाला गांव के मतदाता वोट डालने पहुंचे।ये वही लोग हैं जिन्होंने 30 जुलाई 2024 को वायनाड में अपनी आंखों के सामने भयंकर भूस्खलन और उसके बाद हुई भयानक देखी थी। वोटिंग के लिए आए ये लोग काफी भावुक दिखे। पोलिंग बूथ पर काफी समय बाद अपने दोस्तों और पड़ोसियों को देखकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

Read also- जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी

CM विजयन ने दी ये सुविधा- हालांकि, तीन महीने बाद उनकी पुरानी यादें फिर से ताजा हो गई। उस रात को याद करते हुए उनकी रूह सिहर उठी।लैंडस्लाइड में बाल-बाल ये लोग वायनाड के दूसरे हिस्सों में रह रहे हैं।चूरलमाला गांव के सेंट सेबेस्टियन चर्च हॉल में इन लोगों के लिए अलग से दो वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं। जबकि मुंडक्कई के लोग मेप्पाडी के सरकारी संस्थान एचएसएस में वोट डाल रहे हैं।वोट डालने आने वाले वोटरों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए केरल सरकार की तरफ से केएसआरटीसी की पांच बसों को तैनात किया गया है।

Read also- Maharashtra: धुले रैली में गृह मंत्री बोले- राहुल गांधी की चौथी पीढ़ी तक भी मुस्लिम आरक्षण …

वोटर ने कही ये बात-  कुछ वोटर इस चुनाव को मुश्किल हालात में उम्मीद की किरण मानते हैं। वो अपने बिखरे हुए जीवन को फिर से संवारने का सपना देख रहे हैं।ये बूथ वायनाड की त्रासदी झेल चुके चूरलमाला, मुंडक्कई, वेल्लारीमाला और उसके आस-पास के इलाकों में बनाए गए हैं।अपना सब कुछ गंवा देने के बावजूद वायनाड के इन लोगों ने वोट डाला और लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया। इन्हें उम्मीद है कि उनका वोट उनकी जिंदगी बदलेगा।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *