CONGRESS: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत में सुधार

congress

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को संक्रमण होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी सेहत में सुधार हो रहा है, हालांकि वे अब भी डाक्टरों की निगरानी में हैं। सर गंगाराम अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को ये जानकारी दी। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि सोनिया गांधी को 24 मार्च की रात को भर्ती कराया गया था। CONGRESS

Read Also-ब्रिटेन की अदालत ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पित करने के आदेश पर दोबारा सुनवाई से किया इनकार

इससे पहले राहुल गांधी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केरल में एक सभा को संबोधित करते हुए अहम खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि कैसे मंगलवार रात जब मां सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा। इस दौरान मां की देखभाल के लिए उन्होंने अस्पताल में एक छोटे से सोफे पर पूरी रात गुजारी। CONGRESS

Read Also-ANDHRA PRADESH में बस में आग लगने से अब तक 14 लोगों की हुई मौत

अस्पताल ने कहा कि डॉक्टर पेट और ‘यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं। सूत्रों ने पहले कहा था कि सोनिया गांधी संभवतः मौसम में बदलाव के कारण अस्वस्थ थीं और उन्हें देखभाल के लिए भर्ती कराया गया था। उनका कहना था कि चिंता की कोई बात नहीं है और उनकी हालत गंभीर नहीं है। CONGRESS

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *