Delhi News: दिल्ली के नरेला इलाके में सेना, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की संयुक्त टीम द्वारा एक अभियान जारी है, जिसमें मणिपुर में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध उग्रवादियों से जुड़े मामले में बरामद रॉकेट लॉन्चर नष्ट किये जा रहे हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।Delhi News
Read Also: प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर बढ़ने से डूबे संगम घाट, प्रशासन ने नौका संचालन पर लगाई रोक
सूत्रों के मुताबिक, बरामद हथियारों को जांच और निस्तारण के लिए दिल्ली लाया गया था। सूत्रों ने बताया कि ये हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री के उस जखीरे का हिस्सा थे, जिसे मामले के सिलसिले में मणिपुर में संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान बरामद किया गया था।Delhi News
Read Also: US-India Relations: ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था में वोटर आईडी का किया जिक्र, छेड़ी नई बहस
उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री में राइफल, सैकड़ों कारतूस, डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री शामिल थी।सूत्रों ने कहा कि विशेष प्रशिक्षित दल इस अभियान को अंजाम दे रहे हैं और बरामद हथियारों को नियंत्रित तरीके से नष्ट किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इलाके के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।Delhi News
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

