प्रयागराज: बलिया से मुंबई जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस में बम रखे होने की सूचना, ट्रेन में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

प्रयागराज:  बलिया से मुंबई जा रही कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना मिलते ही रेल यात्रियो के साथ ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। प्रयागराज-जौनपुर सीमा पर मौजूद जंघई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया। करीब ढाई घंटे तक ट्रेन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सभी यात्री डरे हुए नजर आए। हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान ट्रेन में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली, जिसके बाद ट्रेन को आगे बढ़ने दिया गया। फिलहाल पुलिस अब ये पता लगाने में जुटी है कि ये फर्जी सूचना किसने और कहां से दी।

यह घटना शाम छह बजे के आसपास की है। यूपी के वाराणसी से महाराष्ट्र के मुंबई जाने वाली यह ट्रेन (गाड़ी नंबर 11072) प्रयागराज की ओर आ रही थी। ट्रेन जंघई रेलवे स्टेशन के नजदीक थी तभी जीआरपी कंट्रोल रूम में एक फोन आया। कॉलर ने बताया, कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन में बम रखा हुआ है। ट्रेन को रुकवा लें, नहीं तो धमाका हो जाएगा ।

Read Also: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से राजा नरेशचंद्र सिंह की बेटी मेनका देवी सिंह को टिकट दिया …

कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन रोजाना चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन है, जिसका संचालन भारतीय रेल करता है। यह गाड़ी मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से यूपी के बलिया के बीच का सफर तय करती है। भारतीय रेल के तहत सेंट्रल रेलवे (मध्य रेल) की यह इकलौती रेलगाड़ी है, जो कि मुंबई से बलिया वाया भोपाल चलती है। 11071/11072 नंबर वाली यह इस ट्रेन में सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्पीपर और अनारक्षित बोगियां रहती हैं।

Read Also: हुक्का बार में Mumbai Police की रेड, हिरासत में लिए गए कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी..

PTI

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *