झारखंड के रांची में कांग्रेस नेता राहुल गांधी: अगर मोदी, शाह, अंबानी ‘एक’ हैं, तो वे ‘सेफ’ हैं

Rahul Gandhi in Ranchi: 

Rahul Gandhi in Ranchi:  लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पीएम मोदी के ‘एक हैं तो सेफ हैं’ नारे की हंसी उड़ाते हुए कहा कि इसका असली मतलब ये है कि अगर मोदी, शाह, अंबानी ‘एक’ हैं, तो वे ‘सेफ’ हैं।राहुल गांधी ने रांची में कहा, “विचारधारा की लड़ाई है, एक तरफ इंडिया गठबंधन, कांग्रेस पार्टी, जो संविधान की रक्षा कर रही है और गरीबों की सरकार, किसानों की, मजदूरों की, पिछड़ों की, गरीबों की, दलितों की, आदिवासियों की सरकार चलाना चाहते हैं औऱ दूसरी तरफ वो शक्तियां, जो अंबेडकर जी के संविधान को क्रश करना चाहती हैं, खत्म करना चाहती हैं, फाड़कर फेंकना चाहती हैं।”

Read also-Politics: मणिपुर को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने PM मोदी पर बोला सियासी हमला

उन्होंने कहा, “लोकसभा में मैंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठंबधन जाति जनगणना करवाएगी, हम ये पता लगाना चाहते हैं कि इस देश में पिछड़े वर्ग के लोग कितने हैं, दलित कितने हैं, आदिवासी कितने हैं औऱ उनकी भागीदारी कितनी है। कौन सी संस्थाओं में उनका पार्टिसिपेशन है। कॉरपोरेट इंडिया में क्या पार्टिसिपेशन है, ज्यूडिशरी में क्या पार्टिसिपेशन है। तो मैंने स्वयं लोकसभा में कहा कि जाति जनगणना को हम करेंगे और वहीं मैंने कहा कि जो 50 पर्सेंट का आर्टिफिशियल बैरियर जो लगा रखा है। जहां 50 पर्सेंट पर रिजर्वेशन को रोक रखा है, इस बैरियर को, इस दीवार को कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठंबधन को तोड़कर परे कर देगी।”

Read also-नालंदा में पति-पत्नी की हत्या कर घर में ही जलाए दोनों शव

राहुल गांधी ने कहा, “प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं और कहते हैं कि मैं रिजर्वेशन के खिलाफ हूं, मैं रिजर्वेशन को 50 पर्सेंट से ज्यादा बढ़ाना चाहता हूं। मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री को कहा कि आप बढ़ाइये। मैंने प्रधानमंत्रीजी को कहा कि आप जाति जनगणना करिए, हम आपको पूरा सपोर्ट करेंगे, लेकिन प्रधानमंत्री ने मेरा जवाब नहीं दिया। नरेंद्र मोेदी जी का कहना है कि अगर अंबानी जी, नरेंद्र मोदीजी और अमित शाह जी एक रहेंगे तो वो सेफ रहेंगे। ये नारा है उनका, पूरा देश जानता है कि सरकार अदानी जी के लिए चलती है। आपकी जमीन, जल, जंगल, पोर्ट और एयरपोर्ट मोदीजी अदानी जी को देते हैं, कांग्रेस पार्टी गरीबों की सरकार चलाती है। हम रिजर्वेशन की बात करते हैं, हम विकास की बात करते हैं, बेरोजगारी की बात करते हैं, जाति जनगणना की बात करते हैं।”इसके अलावा राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी आदिवासी विरोधी है और उन्हें झूठे मामलों से डराने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *