Poltics: इंफाल में प्रशासन के खिलाफ स्थानीय लोगों ने खोला मोर्चा, सरकार से की ये अपील

Imphal Protest:

Imphal Protest: शनिवार को जेएसी यानी ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में अपना धरना-प्रदर्शन तेज कर दिया। साथ ही उन्होंने मणिपुर सरकार से लापता लैशराम कमलबाबू सिंह का पता लगाने की कोशिशें तेज करने की अपील की। कमलबाबू 25 नवंबर से लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन से लापता हैं। वे एक ठेकेदार के लिए कार्य पर्यवेक्षक के तौर पर काम करते थे।

Read also- Struggle के दिनों को याद कर भावुक हुए मनोज बाजपेयी, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा पर कही ये बात

जेएसी सदस्यों के मुताबिक मणिपुर में प्रमुख नागरिक समाज संगठनों के नेताओं के साथ एक बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में राज्य सरकार से पांच दिनों के भीतर मामले पर कैबिनेट स्तर का फैसला लेने का अनुरोध करने का संकल्प लिया गया।जेएसी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि अगर असम के कछार जिले के मूल निवासी और वर्तमान में लोइतांग खुनौ में रह रहे लैशराम कमलबाबू सिंह का पता नहीं चलता है, तो वे लेइमाखोंग से 57 माउंटेन डिवीजन को हटाने के लिए दबाव डालेंगे।

Read also-PM Modi ने दिया बड़ा बयान, बोले- 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संक्लप

मणिपुर के समाज कल्याण मंत्री हेइखम डिंगो ने शुक्रवार को ऐलान किया कि कथित तौर पर लेइमाखोंग सैन्य स्टेशन से लापता हुए लैशराम कमलबाबू सिंह से जुड़े सभी दस्तावेज प्रधानमंत्री कार्यालय के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालयों को सौंप दिए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *