कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों को दी मंजूरी, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी ?

कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। इनमें 9 राज्यों में प्रभारी नियुक्त हुए है, वहीं दो राज्यो में नए प्रभारी महासचिव नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस ने दो राज्यों के लिए महासचिव और 9 राज्यों के लिए प्रभारी नियुक्त किए है। वहीं इन पदों पर काम कर रहे 6 नेताओं को हटा दिया है।

Read Also: छात्रों की बढ़ती आत्महत्याओं के मद्देनजर कांग्रेस ने निजी कोचिंग सेंटरों के नियमन की उठाई मांग

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एआईसीसी महासचिव बनाया है और बघेल को पंजाब का प्रभारी महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का प्रभारी महासचिव बनाया गया है। भूपेश बघेल ने देवेंद्र यादव की जगह ली है जिन्होंने पिछले साल दिल्ली कांग्रेस प्रमुख नियुक्त होने के बाद भी पंजाब का प्रभार संभाला था। वहीं नासिर हुसैन ने गुजरात के नेता भरतसिंह सोलंकी की जगह जम्मू-कश्मीर के प्रभारी महासचिव के रूप में काम किया है।

राज्यों के नए प्रभारी के तौर पर जिन नेताओं की नियुक्ति की गई है उनमें राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता बीके हरिप्रसाद को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीके हरिप्रसाद पहले भी हरियाणा के प्रभारी रहे हैं।

Read Also: महाराष्ट्र: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में भारत की पहली ‘रोड ट्रेन’ को दिखाई हरी झंडी

इसके साथ ही हरीश चौधरी को मध्य प्रदेश गिरीश चोडनकर को तमिलनाडु और पुडुचेरी ,अजय कुमार लल्लू को ओडिशा के प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी है। के. राजू को झारखंड, मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभारी बनाया गया है।लोकसभा सांसद सप्तगिरि शंकर उलाका को मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है।जबकि कृष्णा अल्लावरु को बिहार के प्रभारी के तौर पर नियुक्ति मिली है। कृष्णा अल्लावरु को बिहार के निवर्तमान प्रभारी मोहन प्रकाश की जगह मिली है। कर्नाटक से आने वाले युवा नेता कृष्णा अल्लावरु पर आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर रणनीति बनाने की जिम्मेदारी रहेगी।

News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *