Congress – पुलवामा हमले में ‘खुफिया और प्रशासनिक विफलताओं’ की जवाबदेही तय करने के लिए ‘श्वेतपत्र’ लाए सरकार

पुलवामा हमले में ‘खुफिया और प्रशासनिक विफलताओं’ की जवाबदेही तय करने के लिए ‘श्वेतपत्र’ लाए सरकार

(प्रदीप कुमार)-पुलवामा आतंकी हमले को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बाद अब पूर्व सेना प्रमुख शंकर रॉय चौधरी ने भी सवाल उठाये है। इसको लेकर कांग्रेस हमलावर हैं कांग्रेस ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार से श्वेत पत्र लाने की मांग की है।

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के दावों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ‘खुफिया, सुरक्षा और प्रशासनिक विफलताओं’ की जवाबदेही तय करने के लिए ‘श्वेत पत्र’ लाया जाए। पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि पुलवामा को लेकर जो नई बातें सामने आयी हैं, उस पर केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि, जब पुलवामा हमला हुआ तो मीडिया ने राहुल गांधी जी से पूछा कि क्या यह खुफिया विफलता नहीं है, क्या जवानों को हवाई मार्ग से नहीं लाया जा सकता था? राहुल गांधी ने जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई, इस घटना के लिए चिंता व्यक्त की लेकिन कोई राजनीतिक बात नहीं की

Read also – सीएम भूपेश बघेल सुभाषचंद्र बोस पुलिस एकेडमी के दीक्षांत समारोह में हुए सम्मिलित

इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कांग्रेस से जुड़े कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी और विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनुमा आचार्य ने भी मलिक के दावों को लेकर सरकार पर निशाना साधा।

चौधरी ने कहा कि, ‘‘सरकार पुलवामा हमलों पर एक श्वेत पत्र प्रकाशित करे ताकि सारे सवालों के जवाब मिल सके। विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) अनुमा आचार्य ने कहा कि सरकार को पुलवामा हमले से जुड़े हर सवालों का जवाब देना चाहिए।इससे पहले जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक सरकार की लापरवाही बताते हुए बड़ा बयान दिया था और अब अब पूर्व सेना प्रमुख शंकर रॉय चौधरी ने पूरे मामले पर चिंता जताई है और कहा कि है कि उचित कदम उठाया जाता तो जवानों की जान बच सकती थी। इन बयानों को लेकर अब कांग्रेस हमलावर हैं और पुलवामा हमले को लेकर नए सिरे से केंद्र सरकार से सवाल पूछ रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *