देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4930236 के पार, 24 घंटों में 83812 से ज्‍यादा नए मामले सामने आये

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 83812 ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 79292 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 92068 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 4930236 हो गई है।

 

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 79292 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 3859399 पर पहुंच गई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 1054 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 80776 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 990061 हो गए हैं।

 

देश में अब सक्रिय मामले 20.08 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 78.28 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.64 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 291630 हो गए और 363 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 29894 हो गया।

 

इस दौरान 15789 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 755850 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

 

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 1868 बढ़ने से सक्रिय मामले 93204 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 4972 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9764 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 476903 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 171 बढ़ने से सक्रिय मामले 28641 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4770 लोगों की मौत हुई है, वहीं 3374 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 188122 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 338 बढ़ने से सक्रिय मामले 20417 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 1000 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2125 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 74712 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *