County Championship: वनडे कप के लिये यॉर्कशर से जुड़ेंगे रूतुराज गायकवाड़

County Championship: भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ काउंटी चैम्पियनशिप डिविजन वन के पांच मैचों और वनडे कप के लिये यॉर्कशर टीम से जुड़ेंगे।यॉर्कशर को सर्रे के खिलाफ जुलाई में काउंटी मैच खेलना है। गायकवाड़ सत्र के अंत तक टीम के साथ रहेंगे। क्लब ने अपनी वेबसाइट पर ये जानकारी दी।गायकवाड़ इस समय इंग्लैंड दौरे पर भारत ए टीम का हिस्सा हैं, जिसने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो अनधिकृत चार दिवसीय टेस्ट खेले। अब भारत ए टीम 13 से 16 जून तक भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ बेकेनहम में चार दिवसीय मैच खेलेगी।

Read also- केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विद्युत मंत्रालय की उपलब्धियो पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

यॉर्कशर ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘‘इंडियन प्रीमियर लीग की चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी की महाराष्ट्र टीम के कप्तान पुणे के रहने वाले रूतुराज गायकवाड़ छह वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।’इसमें कहा गया, ‘‘दाहिने हाथ का ये बल्लेबाज शीर्ष चार में कहीं भी उतर सकता है और भारत के लिये पारी का आगाज भी कर चुका है।’गायकवाड़ ने कहा, ‘‘मैं हमेशा से यहां काउंटी क्रिकेट खेलना चाहता था और यॉर्कशर से बड़ा इंग्लैंड का कोई क्लब नहीं होगा।’’

Read also- Goa News: स्वास्थ्य मंत्री राणे ने मांगी माफी, गोवा मेडिकल कॉलेज डॉक्टरों ने वापस लिया आंदोलन

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *