अलग-अलग कोर्ट के बीच सफर करना आसान, सरकार ने शुरू की डेडिकेटेड बस सर्विस

 Court Bus Service- दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को खास तौर से सुप्रीम कोर्ट को हाईकोर्ट और पटियाला हाउस कोर्ट से जोड़ने के लिए बस सर्विस की शुरूआत की।पूरी तरह से एयरकंडीशंड इलेक्ट्रिक बसें सुबह सात बजे शुरू होंगी और हर रोज रात 11 बजे तक चलतीरहेंगी। इनमें सफर करने का किराया 15 रुपये होगा। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आम जनता सहित कोई भी यात्री इस बस सर्विस का फायदा उठा सकता है।

ये पहल पिछले साल अगस्त में एक बैठक के बाद सामने आई है, जहां वकीलों के एक ग्रुप ने दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत को एक रिप्रेजेंटेशन पेश किया था। उनका अनुरोध न्यूनतम स्टॉप के साथ स्पेशल बस रूट के लिए था, जिसका मकसद दिल्ली में सभी अदालतों को बेहतर तरीके से जोड़ना था।

Read also – स्कूबा गोताखोर ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा से पहले समुद्र के नीचे भगवा झंडा लहराया

दिल्ली हाई कोर्ट  कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन ने कहा कि ये एक छोटा कदम है, हम तीन अदालतों को इंटीग्रेट करने की कोशिश करेंगे जो एक बड़ी मात्रा है जिसका ध्यान रखा जाना चाहिए। हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट और पटियाला अदालत, तीन प्रमुख कोर्टों का ध्यान रखा गया है, ये एक बड़ा कदम है, मुझे यकीन है कि हम सभी अदालतों को इंटीग्रेट करने की कोशिश करेंगे लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा, हम परिवहन विभाग से बात करेंगे और ये सुनिश्चित करेंगे कि सभी कोर्ट समय से सही प्रक्रिया के तहत इंटीग्रेट हों।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *