सीपीआई सचिव ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने पर शशि थरूर की आलोचना की

CPI Secretary: 

CPI Secretary: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की केरल इकाई के सचिव बिनॉय विश्वम ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की आलोचना करते हुए रविवार को आरोप लगाया कि वे कांग्रेस पार्टी में ‘स्लीपिंग सेल’ का हिस्सा बनने की कोशिश कर रहे हैं।

Read also- पंजाब: भीषण गर्मी के बीच स्वर्ण मंदिर में किए गए विशेष इंतजामों से श्रद्धालुओं को मिली राहत

बिनॉय विश्वम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ये चिंता कि कांग्रेस के भीतर बीजेपी के ‘स्लीपिंग सेल’ मौजूद हैं, कोई साधारण बात नहीं है और ऐसा लगता है कि शशि थरूर उसी सेल में अपनी जगह तलाश रहे हैं। बीजेपी ऐसे लोगों का कैसे इस्तेमाल कर सकती है, यह वो भली-भांति जानती है। उनके लिए आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई भी सिर्फ राजनीतिक फायदे के लिए होती है।बिनॉय विश्वम ने ये टिप्पणी उस समय की है जब कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केंद्र सरकार का निमंत्रण स्वीकार कर एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने की सहमति दी। ये प्रतिनिधिमंडल विदेश में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पक्ष रखेगा

Read also- महाराष्ट्र: आईआईटी मुंबई ने तुर्किये के संस्थानों के साथ समझौते निलंबित किए

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *